सीएम भूपेश बघेल का विदेश दौरा स्थगित

Uncategorized

रायपुर : सीएम बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना,पेट्रोल डीजल की कमी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र,पिछले 2 महीने से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल की कमी हो रही है।कई जिले के पेट्रोल पंप में ड्राई हो गए हैं।कई जिलों के पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति में है।ट्रांसपोर्टेशन लगातार प्रभावित हो रहा है खेती किसानी चौक सीजन है।छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश इसलिए केंद्रीय मंत्री को मैंने पत्र लिखा है सबसे ज्यादा भी जरूरत पेट्रोल डीजल की होती है।

विदेश दौरे पर सीएम का बयान

विदेश दौरे पर सीएम ने कहा कि भारत सरकार से परमिशन नहीं मिलने इसके अलावा दिल्ली में अग्निवीर नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर जो घटना क्रम पूरे देश भर में चली है इसके कारण दौरा स्थगित किया गया है।

बार-बार ईडी द्वारा राहुल गांधी को बुलाए जाने पर कहा कि नेशनल हेराल्ड में कांग्रेस पार्टी ने उसको लोन दिया 2002 से लेकर 2011 तक पैसा दिया जाता रहा।

हर साल इसका ऑडिट भी किया जाता था कुछ लोगों ने चुनाव आयोग ने भी शिकायत की थी जिसको आयोग ने अमान्य कर दिया था।

सवाल सबसे बड़ा यही है कि इसमें मनी लांड्रिंग का केस कहां से बनता है

कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना और हमारे नेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है।

इनका 2 ही उद्देश्य है इनके अलावा कोई और उद्देश्य नहीं है।

डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि

पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय परिपेक्ष में ठीक कह रहे हैं।

इसकी हालत करीब करीब वही है।

केंद्र सरकार के लोग आधी दुनिया घूम कर आ गए लेकिन कोई इन्वेस्टर देश नहीं आया

देश की स्थिति क्या है कि शेयर मार्केट नीचे गिर रहा है।

शेयर मार्केट की लगातार हालत खराब है।

देश में स्थिति है कि रेलवे एयरपोर्ट नवरतन है वह बेचने के लाइन पर है।

पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं कोयला मिल नहीं रहा है।

जिसमें रासायनिक खाद भी नहीं मिल रहा है।

देश के लिए गौरव कह जाने वाली सेना के लिए भी भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। ठेके है पर चलाने की बात कह रहे हैं।

दिवालियापन की ऒर तो भारत सरकार है।

क्या भारत सरकार के पास सैनिक भर्ती करने के लिए पैसे नहीं है।

देश पूरा जल रहा है युवा आक्रोशित है।

इसमें केंद्रीय योजनाओं पर लगातार हो रहे विरोध पर कहा कि

केंद्र सरकार ओवर कॉन्फिडेंस में है। कृषि कानून की बात हो या फिर सेना में भर्ती की बात को किसी से कोई चर्चा नहीं अचानक इसको लांच किया गया।

उसका रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है बिहार यूपी हरियाणा जलने लगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *