बिग बेकिंग रायपुर जांजगीर : जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर, 4 दिनों से बोरवेल में फंसे 11 साल के बच्चे राहुल साहू को सुरक्षित निकाल लिया गया।राहुल का रेस्क्यू ऑपरेशन काफी लंबा रहा।रेस्क्यू टीम जिला प्रशासन और पुलिस को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जिसके बाद ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा।वहीं राहुल को अब ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है।जहां उसका इलाज किया जाएगा।