जो यहां से राज्यसभा में जाएगा, छत्तीसगढ़ की बात करेगा

Uncategorized

रायपुर। राज्यसभा के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, यह कांग्रेस की परंपरा रही है, जो लोग कांग्रेस पार्टी से छत्तीसगढ़ से चुनकर जाएंगे, वह छत्तीसगढ़ की ही बात करेंगे। यहां के बहुत सारे लोगों को अपेक्षाएं थी। बहुत सारे लोगों को उम्मीद थी, लेकिन यह हमेशा परंपरा रही है और हकीकत भी रही है कि राज्यसभा में कौन चुनाव लड़ेगा? कौन नहीं लड़ेगा? कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा ही तय किया जाता है।
बीजेपी द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को छले जाने के आरोप पर पीएल पुनिया ने कहा, भाजपा को जो कहना है, वह कहेगी। हम मजबूती के साथ खड़े हैं और यहां से जो भी राज्यसभा में जाएंगे, छत्तीसगढ़ की बात करेंगे। छत्तीसगढ़ की समस्याएं जो केंद्र सरकार में लंबित हैं, उसके निदान और यहां के विकास के लिए बात करेंगे। जिन लोगों को चुना गया हैं, वह योग्य लोग हैं। विधायक दल की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा, यह परंपरा है। राज्यसभा चुनाव जब होता है, विधायक ही उसके वोटर होते हैं। बैठक में वोटर के बीच में ही कैंडिडेट का परिचय हो जाता है। उसी सिलसिले में विधायक दल की बैठक है।
रमन हमारी चिंता न करें
रमन सिंह द्वारा पीएल पुनिया पर ग्रास रूट की जानकारी नहीं होने के सवाल पर कहा, वह हमारे बारे में चिंता ना करें। मुख्यमंत्री तो विधानसभावार जा रहे हैं। पूरा दिन एक विधानसभा को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत दे रहे हैं। रमन इस तरह की बात ना करें। 2023 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। दमखम के साथ लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।
उदयपुर के निर्णय पर कार्यशाला
कांग्रेस के कार्यशाला को लेकर उन्होंने कहा, चिंतन शिविर उदयपुर में जो निर्णय लिए गए थे। उसको प्रदेश, जिला स्तर पर और उसके नीचे उन सब बातों को पहुंचाने, उस पर चर्चा करने के लिए यह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उदयपुर डिक्लेरेशन के सभी मुद्दे शामिल हैं। एग्रीकल्चर, पॉलिटिकल, संगठन और सामाजिक न्याय के बारे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *