राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को लगभग 10 लाख रुपए जब्त किए

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से लगभग 10 लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो आब्जर्वर की गाड़ी को ठोकर मार कर राजनांदगांव की ओर जा रही है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। इसी बीच पीछे कार में एक व्यक्ति आ रहा था। उसे पुलिस ने हाथ देकर रोका। वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए चिखली में रोका। वाहन को अर्जुंदा निवासी विकास जैन नामक चला रहा था। वाहन के रुकते ही उसमें से शुभम जैन नामक युवक उतरा और एक थैला लेकर दुकान की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके थैले से करीब 10 लाख रुपए नगद जब्त किया। पुलिस ने रुपए और कार जब्त कर ली है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *