मेदांता में होगा रेणु जोगी का इलाज, आज जाएंगी दिल्ली

Uncategorized

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्टीय अध्यक्ष व कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी का स्वास्थ्य जांच में डॉक्टरों ने उनकी गर्दन की बाईं नस में ब्लॉकेज पाया है, जिसकी वजह से उनके मष्तिष्क में एक छोटा क्लाट हुआ था। डॉक्टरों ने समय रहते जरूरी इंजेक्शन देकर क्लॉट को ठीक कर दिया, जिसके बाद से डॉ. जोगी का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है। डाॅक्टरों ने गर्दन की नस के ब्लॉकेज की सुपर स्पेशलाइज्ड तकनीक से जांच और इलाज के लिए एडवांस्ड मेडिकल सेंटर जाने की सलाह दी है। अमित जोगी ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर डॉ. रेणु जोगी को सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। सोमवार शाम की फ्लाइट ये दिल्ली रवाना होंगी। जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण गर्ग और न्यूरो इंटरवेंशनिस्ट डॉ. गौरव गोयल के नेतृत्व में उनका आगे का इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *