पूर्व IAS ओ पी चौधरी ने किया ट्वीट…एशिया का सबसे बड़ा कोल माइंस…कोयला चोरी का VIDEO हो रहा वायरल…IG ने दिया जांच का निर्देश

Uncategorized

रायपुर : एशिया के सबसे बड़े कोल माइंस कोरबा की दीपका-गेवरा माइंस में संगठित रूप से कोयला चोरी का VIDEO वायरल हो रहा है। पूर्व IAS और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने एक वीडियो ट्वीट किया है।

कोयला चोरी का यह VIDEO सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस VIDEO के सामने आने के बाद बिलासपुर IG रतनलाल डांगी एक्शन मोड में आ गए हैं, उन्होंने जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है और रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। पूर्व IAS और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कोयला चोरी करने वाले मजदूरों का एक VIDEO ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि यह नजारा एशिया के सबसे बड़ी कोल माइंस का है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित गेवरा माइंस में संगठित माफिया राज चल रहा है और कोयला चोरी का खुल्ला खेल चल रहा है। हजारों मजदूर और सैकड़ों गाड़ियों से खुलेआम कोयले की चोरी हो रही है। यह VIDEO सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों मजदूर खदान से बोरियों में खुलेआम कोयला निकाल कर गाड़ियों में लोड कर रहे हैं। कोयला खदान से बोरियों में कोयला निकाल कर माफियाओं को बेचते हैं मजदूर। VIDEO वायरल होने के बाद बिलासपुर IG रतनलाल डांगी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) प्रभारी को जांच की जिम्मेदारी दी है। जांच के लिए उन्हें संबंधित जिले के पुलिस अधिकारियों की भी मदद लेने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच के बिंदु तय कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *