अंग्रेजो के रौलट एक्ट जैसा भूपेश एक्ट वापिस लिया जाए नही तो पाटन में धरना देगी भाजपा :विष्णुदेव साय

Uncategorized

रायपुर : गृह विभाग के रैली,जुलूस और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए नए नियमो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया है।

साय ने कहा जैसे अंग्रेजो ने भारत के लोगों की आवाज को दबाने रौलट एक्ट लागू किया तब लोगों को इकठ्ठा होने की मना थी कोई प्रदर्शन करना अपराध था वही हालात भूपेश सरकार ने निर्मित कर दिए है,ऐसी तानाशाही को खत्म करवाने ही गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था।

साय ने कहा आज के हालात जोगी शासन काल के से भी बुरे है जनता बेहाल है उस पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार ऐसे काले कानून बनाती रही तो भाजपा मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में जाकर प्रदर्शन करने मजबूर होगी।

साय ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार बेहद डरपोक है वो अपने खिलाफ कही जाने वाली हर बात को  सुनने पर असहज हो जाती है इसीलिए हर उस आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है जो राज्य सरकार के खिलाफ है।

साय ने कहा पहले विद्युत कर्मचारियों पर बर्बरता फिर किसानों के आंदोलन के टेंट उखाड़े जाना और अब राजनीतिक और सामाजिक रैली जुलूस के लिए निकाले गए नए नियम इस बात की पुष्टि करते है कि कांग्रेस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही रह गया और वो लोगों से संविधान  द्वारा दिए अभिव्यक्ति के अधिकार छीनना चाहती है।इससे पहले भी सरकार में ऐसे सभी लोगों को जेल में ठूंस दिया है जिन्होंने सोशल मीडिया तक में राज्य सरकार की आलोचना की है।

साय ने कहा कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में  अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जाना एक दमनकारी  कृत्य है जिसे जनता कभी नही भूलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *