रायपुर : कांकेर दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकारों के सवाल..विधायकों का तीन साल का परफार्मेंस देखा गया कैसा रहा पूछे जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा विधायकों के पास अभी भी समय है। परफारमेंस सुधारा जा सकता है ,उन्हें आत्मा लोकन करने की जरूरत है… अभी भी समय है परफारमेंस सुधारा जा सकता है।
दरअसल कल छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया राजीव भवन में बैठक ली। पार्टी फीडबैक के आधार पर विधायकों के परफारमेंस की लगातार समीक्षा कर रही है कल बैठक में समीक्षा की गई। रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया. था।
बता दें कि सरकार के 3 साल पूरे होने पर विधायकों के परफारमेंस का सर्वे कराया गया था।तीन कमेटी में सर्वे हुए थे ।अधिकांश विधायकों के परफारमेंस ठीक नहीं आए। 2023 के चुनाव की तैयारी के लिए अब कांग्रेस पार्टी रणनीति तय कर ली है और चुनाव को देखते हुए विधायकों को सक्रियता में गति देना होगा और संगठन को मजबूत करने की निर्देश भी दिया गया है।