रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थिति में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा होगी। राज्य सरकार के कामकाज और कांग्रेस संगठन के द्वारा दिए गए कार्याें को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने मंगलवार को एमपी के कांग्रेस नेताओं से चर्चा की थी।
मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर सुबह 11 बजे नईदिल्ली पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सोनिया गांधी के साथ बैठक में शामिल होंगे। पूर्व में यह बैठक मंगलवार को तय की गई थी। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था।