21 राउंड की गिनती होगी…खैरागढ़ उपचुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

Uncategorized

रायपुर : खैरागढ़ उपचुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कल 16 अप्रैल है, मतगणना  सुबह 8 बजे शुरू होगी। 21 राउंड की गिनती होगी जिसमे प्रत्येक टेबल में दो गणना सहायको के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी रहेगी। बीजेपी से कोमल जंघेल और कांग्रेस से यशोदा वर्मा के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में जीत हार का फैसला शाम तक होने का अनुमान है। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने मतगणना स्थल का निरिक्षण किया। खैरागढ़ में मतदान 12 अप्रैल को हुआ था जिसमे 211516 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। प्रत्याशियों के साथ चुनाव में पसीना बहाने वाले नेताओ और कार्यकर्ताओ के भाग्य का फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *