केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी कल आएंगे महासमुंद

Uncategorized

रायपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी 14 अप्रैल को महासमुंद में सामाजिक न्याय पखवाड़ा की शुरूआत करने आ रहे हैं। भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन से पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री 14 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से महासमुंद जाएंगे। यहां पर समाजिक न्याय पखवाड़ा के अलावा प्रशासनिक तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे और विकास कार्यों को भी देखेंगे। मंत्री श्री पुरी 3:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *