खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस, बीजेपी,जेसीसी में मचा घमासान…आगे निकलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं

Uncategorized

रायपुर : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की विरासत को लेकर कांग्रेस और बीजेपी तथा जेसीसी में घमासान मचा हुआ है. तीनों ही दल एक-दूसरे से आगे निकलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

तीनों ही पार्टियों के नेताओं ने खैरागढ़ में जमावड़ा जमा रखा है। वही कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी अपनी पूरी ताकत खैरागढ़ उपचुनाव में झोंक दी है यहां तक खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर पहली बार जन घोषणा पत्र भी जारी की है जिसमें यह कहा है कि खैरागढ़ उपचुनाव को जीतने के दूसरे दिन खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा तक कर दी है।
जन घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि पहली बार विधानसभा के उपचुनाव में घोषणा पत्र जारी किया गया है।
खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनावी प्रचार में जुटे वे आज बिरनपूर (खुर्द) पहुंचे जहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। इस बीच मंत्री ने कांग्रेस के प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

वही भाजपा नेता भी जनता के बीच राज्य सरकार के 3:30 साल की नाकामियों को लेकर जनता के भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *