खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर तेज हुई सियासत…डॉ. रमन सिंह ने किया भाजपा की जीत का दावा

Chhattisgarh

रायपुर :  खैरागढ़ उपचुनाव के नजदीक आते आते अब सियासी बयानबाजियां जोरों पर हैं, कांग्रेस ने जहां उपचुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए 29 घोषणाओं की झड़ी लगाई है, इसके साथ ही कॉंग्रेस के जीतने पर खैरागढ़ को जिला बनाने की भी घोषणा की है। कॉंग्रेस के इस घोषणा पत्र के बाद भाजपा के नेता इसे किसी उपचुनाव के लिए देश का पहला घोषणा पत्र बता रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ उपचुनाव मे भाजपा की जीत का दावा करते हुए काँग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने प्रेसवार्ता लेकर कहा की मौजूदा सरकार ने साढ़े 3 सालो मे खैरागढ़ की जनता के लिए कोई भी काम नही किया है, पूर्व मे किए घोषणाओं अब तक पूरे नही हुए हैं और नई घोषणाएं की जा रही है, ईन घोषणाओं पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा उन्होंने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *