रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत सचिव संघों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने एक उदाहरण देते हुआ कहा था कि पहले शौचालय जाने के लिए एक लोटा पानी की जरूरत पड़ती थी और अब एक बाल्टी पानी की जरूरत पड़ती है । जीस पर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मुख्य रूप से बात है कि केंद्र सरकार शौचालय की बात करती है केंद्र सरकार कहती है कि हर घर में नल पहुंचना चाहिए और उसमें भी 50 परसेंटेज राशि केंद्र की ओर 50 परसेंट राशि राज्य सरकार की। और उसमें भी केंद्र सरकार राशि भी नहीं दे रहे हैं लेकिन पानी जल संचय कैसे हो या सुरक्षित कैसे रहे इसके लिए सब पानी खर्चा कर लेंगे तो भविष्य में क्या स्थिति रहेगी। इसके लिए भारत सरकार मौन है , लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के पहला लाइने नरवा के तहत पिछले 3 साल से संचालित कर रहे हैं जिसके कारण वाटर रिचार्जिंग बढ़ रहा है।
हम बता दें कि पानी संग्रहण को लेकर राज्य सरकार नई तकनीकी के माध्यम से जल संग्रहण को बढ़ावा दे रही है नरवर योजना को बढ़ावा दे रही है जो छोटे किसान हैं वे कभी डबल फसल नहीं लगा पाते थे लेकिन कांगरे सरकार आने के बाद किसानों का कहना है कि डबल फसल की खेती कर रहे हैं क्योंकि उनको पानी पर्याप्त मिल रही है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत नरवा योजना से छोटे किसानों को फादर मिल रहा है।