भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल कुछ इस तरह से

Chhattisgarh

बस्तर : लोकसभा से भाजपा जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप को उरम्मीदवार बनाया है। केशलूर विधान सभा से विधायक निर्वाचित हो कर पहली बार विधायक बने। दूसरी बार चित्रकूट विधान सभा से विधयक निर्वाचित हुए और बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे है। बस्तर जिला पंचायत के सदस्य भी रहेे हैं।
कांकेर– लोकसभा से उम्मीदवार मोहन मंडावी वर्तमान में छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग के सदस्य है धार्मिक सामाजिक सेवा में सक्रिय मोहन मंडावी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुडे हुए हैं । वे प्रसिद्व रामकथा मानस गायक है
रायगढ़– लोकसभा कीे उम्मीदवार श्रीमती गोमती साय पूर्व में मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सभाल चुकी है वर्तमान में जशपुर जिला पंचायत का अध्यक्ष है वे जनपद पंचायत की सदस्य भी रह चुकी है
सरगुजा– लोकसभा से पूर्व मंत्री रेणुका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वे प्रेमनगर से विधायक दो बार निर्वाचित हुई है। 2003 से 2005 तक महिला बाल विकासअ मंत्री भी रही है 2005 से 2013 तक सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रही हैं।
जान्जगीर-चांपा से पूर्व संसद गुहाराम अजगले को उम्मीदवार बनाया है वे अविभाजित सारंगंढ लोकसभा से संसद रहे है। वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *