यूपी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख़ में बदलाव

Uncategorized

यू पी : लखनऊ : यूपी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख़ में बदलाव हुआ।अब 25 मार्च को होगा शपथ ग्रहण।25 मार्च की शाम 4 बजे अटल बिहारी बाजपेई स्टेडियम में  भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

VIP गेस्ट के अलावा सामान्य जन को भी शपथ में शामिल होंगे की परमिशन दिया गया।पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री  मौजूद रहेंगे।

शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में दोपहर बाद  शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो सकता है।मंत्रिमंडल में महिलाओं व युवाओं को मिलेगी खास तवज्जो,सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को मिलेगी खास तवज्जो

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा  शामिल होंगे।केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे

मंत्रिमंडल को लेकर सीएम योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मन्त्रणा पूरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।सीएम योगी के लखनऊ पहुंचने पर मंत्रियों की सूची को  अंतिम रूप दिया जाएगा।

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *