खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की हुई घोषणा…

Uncategorized

रायपुर : निर्वाचन आयोग ने देश भर में रिक्त लोकसभा और विधानसभाओं के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन जगहों स्थानों पर चुनाव होना है उनमें छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ विधानसभा भी शामिल है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 अप्रैल को काउंटिंग और नतीजे की घोषणा होगी। चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग की घोषण के मुताबिक नामिनेशन की अंतिम तारीख 24 मार्च होगी। 25 मार्च नामिनेशन की स्क्रूटनी होगी। 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। और फिर उसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से खैरागढ़ सीट खाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *