चित्रा पटेल : रायपुर। पर्यावरण, मानव और वन्य जीवन को प्रभावित करने वाले प्रदूषकों से निपटने के लिए एक केंद्रीय पर्यावरण प्रयोगशाला देश के सभी राज्यों में बनाई गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दो दशक बाद इस क्षेत्र में पहल किया गया जो अब मार्च 2023 तक मुर्त रूप लेगा। नया रायपुर में पर्यावरण प्रदूषण मंडल की देखरेख में इसका निर्माण शुरू हो गया है। पर्यावरण मंडल के सदस्य सचिव आर पी तिवारी ने बताया कि लगभग 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे केंद्रीय प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ की पहली पर्यावरण प्रयोगशाला है। जहां पर उन्नत तकनीक से अनुभवी शोधकर्ता पानी, मिट्टी, वायु, अपशिष्ट पदार्थाे , संदूषक, विस्फोटक और अन्य पहलुओं के विश्लेषण जैसे विभिन्न तत्वों पर व्यावहारिक परीक्षण करके जैविक, पारिस्थितिक और भौतिक विश्लेषण कर डेटा का तैयार करेंगे।

औद्योगिक विकास के साथ ही दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी, रसायन, दवाओं, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में विकास हुआ है। विकास के इस क्रम ने हमारे पर्यावरण को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के अलावा, यह मानव और हमारे आवास को भी प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि इसके लिए एक मजबूत कार्रवाई की जरूरत महसूस किया गया। इसलिए, इनडोर वायु गुणवत्ता, संदूषकों और बहुत कुछ को मापने के लिए जिम्मेदार कार्रवाई करना एक आवश्यकता बन गई है। ऐसे में इसे मापने एक पर्यावरण प्रयोगशाला चलन में आई। पर्यावरण प्रयोगशाला में उच्च वैज्ञानिक या इंजीनियर पर्यावरण की सफाई के लिए नई प्रक्रियाओं को विकसित करने और नई नीतियों की सिफारिश राज्य के परिपेक्ष्य में करेंगे। राष्ट्रीय पर्यावरण नीति का उद्देश्य मौजूदा जानकारी तथा संचित अनुभवों के आधार पर इसके कार्यक्षेत्र में वृद्धि करना तथा अभी जो कमियां हैं, उन्हें दूर करना है। यह नीति पूर्व की नीतियों को हटाने की बजाय उन्हें और पुख्ता करती हैं।
परामर्श और परीक्षण सेवा देगी
लेबोरेटरी नगर निगम, औद्योगिक, घरेलू और निजी संस्थाओं को पर्यावरण परामर्श और परीक्षण सेवाएं प्रदान करेगा। यह पर्यावरण और वन विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला और परामर्श संगठन होगी। यह पर्यावरण संबंधी सभी घटकों के लिए विशेष सेवाएं प्रदान करेगा। हवा, पानी, मिट्टी परीक्षण, प्रयोगशाला की रिपोर्ट के लिए अन्य पदार्थ के नमूनों के बारे में प्रयोगशाला में भेजे जा सकेंंगे।