उत्तरप्रदेश के घोरावल में छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Uncategorized

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने सोनभद्र जिले के घोरावल में श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है। इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी दूरभाष पर बात की और चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान के बारे में विचार विमर्श किया।

घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर क्षेत्र के राजघराने से संबंध रखती हैं, उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पति राजपुर महालय और बड़हर अघोरी राज की मृत्यु विवाह के 6 माह के बाद ही हो गई थी।
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोनभद्र जिले का प्रभार दिया गया है। वे पूरे जिले में प्रत्याशियों के साथ जोर-शोर से अपने अभियान में जुटे हैं। इसी के तहत आज घोरावल में एक सभा में लोगों को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *