कैबिनेट की बैठक है कल

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर : राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में होगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में दोपहर में होने वाली बैठक में बैठक में बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान पेश होने वाले विधेयक का अनुुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के द्वारा लाए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बताया जाता है कि नया रायपुर में चल रहे किसानों के आंदोलन के मद्देनजर मंत्रिमंडलीय उप समिति के द्वारा किसानों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद जिन तीन मांगों पर सहमति नहीं बनी है उसे मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट में धान खरीदी के बाद उठाव की स्थिति और मिलिंग को लेकर खाद्य विभाग अपनी जानकारी पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *