रायपुर। भारत सरकार के ‘ट्यूलिप इंटर्नशिप’ कार्यक्रम के लिए युवा 14 जुलाई तक आवेदन कर रजिस्टे्रशन कर सकते हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के शहर विकास योजनाओं से युवाओं को जोड़कर रियल टाइम अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में 300 पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। इसमें बी. टेक, बी.प्लान, बी.टेक सिविल, बी.आर्किटेक, बी.टेक आईटी/सीएस/मैकेनिकल/कैमिकल/इलेक्ट्रिकल, बीएससी हार्टीकल्चर, बीए इकोनाॅमिक/सोशलाॅजी/एनवायरमेंटल स्टडी, बीएससी वेटरनरी साइंस,बीसीए, बीजेएमसी, बीपीटी, बीडीएस, एमबीबीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस और नर्सिंग के ऐसे उम्मीदवार जिनके अंतिम वर्ष के रिजल्ट को आए हुए 18 महीने से अधिक का समय नहीं हुआ है वे ‘ट्यूलिप’ पोर्टल की लिंक http://internship.aicte-india.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अधिक जानकारी के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क विभाग में अथवा दूरभाष क्र.-7970003285 पर संपर्क कर सकते हैं।