मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमलः सड़क दुर्घटना में मृत 6 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता

Uncategorized

रायपुर 16 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए सड़क दुघटना में मृत भिलाई निवासी 06 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि दे दी गई है। अभनपुर एस.डी.एम ने यह राशि 4 मृतक महिलाओं के पुत्रों और 2 मृतकों के पतियों को दी है। वहीं सड़क हादसे मंे घायल 5 महिलाओं का ईलाज मेडिकल काॅलेज के अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह 6 बजे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर अभनपुर के केन्द्री में मोनफोर्ट स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में 06 महिलाओ की मृत्यु हो गई है और 05 अन्य महिलाएं इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुई है। सभी महिलाएं भिालाई की रहने वाली है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने तत्काल अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायलों के बेहतर ईलाज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और मृतक महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता भी तत्काल देने को कहा। सीएम बघेल ने इस सड़क दुर्घटना में मृतक महिलाओं को भाव-भीनी श्रद्धांजली देते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतकों तथा घायलों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अभनपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत  रीना करमाकर,  सुचित्रा साहा,  सविता रानी और  मीरा दास के पुत्रों को 25 -25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी। वहीं मृतक  रीना चैधरी और  अर्जना मौला के पतियों को 25 -25 हजार रूपये की सहायता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *