जिला निर्वाचन अधिकारी के जारी पत्र के अनुसार जिले में 1 जनपद सदस्य (पामगढ़ जनपद के क्षेत्र क्रमांक 5), 6 सरपंच और 11 पंच के पद निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान किया जाएगा। सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत किरारी-अकलतरा, करमंदा-बलौदा, गिधौरी-बम्हनीडीह, सेमरिया-बम्हनीडीह, लहंगा-सक्ती और बघौद-डभरा में मतदान होगा।
इसी प्रकार पंच पद के लिए नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सरखों के वार्ड नंबर 16, जगमंहत के वार्ड नंबर 04, सेमरा के वार्ड नंबर 12, पीथमपुर के वार्ड नंबर 10, कुरियारी के वार्ड नंबर 17, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भैंसो के वार्ड नंबर 8, जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत पेण्ड्री के वार्ड नंबर 08, जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत गहरीनमुड़ा के वार्ड नंबर 05, जर्वे के वार्ड नंबर 08, जाजंग के वार्ड नंबर 07 जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत किरकार के वार्ड नंबर 06 में मतदान होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22, संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिवस 20 जनवरी को समान्य अवकाश की घोषित
चित्रा पटेल : जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य शासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2021-22 के मतदान दिवस 20 जनवरी को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।