यूजर चार्ज को लेकर राजनीति शुरू ..पक्ष और विपक्ष आमने सामने..

Chhattisgarh

रायपुर :  यूजर चार्ज को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति शुरू,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूर्व रमन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी अवसरवादी राजनीति कर रही है । कितने यह नियम लागू किया था! जब छ ग में भाजपा की सरकार थी तब डॉ रमन सिंह की सरकार ने 2017 में विधानसभा में कानून पास करके शहरों में यूजर चार्ज लेने के लिए नियम बनाया था.पूर्व भाजपा सरकार की देन है.इस मामले को भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञापन सौंप रहे।केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्यों को युवा चार्ज करने के लिए अनिवार्य रूप से शर्त रखी जो शहर यूजर चार्ज नहीं लेगा उसे स्वच्छता सर्वेक्षण में  मार्किंग नहीं दिया जाएगा ऐसी स्थिति में यूजर चार्ज लेना शहरों के लिए राज्य सरकार के लिए बाध्यकारी है और हमारी सरकार कानून का पालन कर रही है, उसमें भी भारतीय जनता पार्टी के नेता  सिर्फ और सिर्फ सस्ती प्रचार पाने के लिए राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *