मोबाईल फोन में महिला पुलिस अधिकारी पर अश्लील टिप्पणी एवं गाली लिख कर वायरल करने वाला पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – दिनांक 10.01.2022 को पुलिस परिवार द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत सुंदर नगर पुराना टोल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राज मार्ग रिंग रोड नंबर 01 पर बैठ कर चक्काजाम किया गया था जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इसी दौरान पुलिस अधि./कर्म. द्वारा आंदोलन कारियों को आवागमन राष्ट्रीय मार्ग को अवरूद्ध नहीं किये जाने एवं हटाने के लिए कड़े प्रयास किये गये थे। इसी से सम्बंधित एक विडियो को मोबाईल नंबर 8965903206 के धारक ने वायरल करते हुए महिला पुलिस अधिकारी पर अश्लील टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया। जिस पर उक्त मोबाईल के धारक के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 21/22 धारा 509(ख) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मोबाईल नंबर 8965903206 के धारक की पतासाजी करते हुए धारक को जिला महासमुंद के थाना खल्लारी में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार भोई के रूप में चिन्हांकित किया जाकर आरोपी कृष्ण कुमार भोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – कृष्ण कुमार भोई पिता वासुदेव भोई आरक्षक क्रमांक 747 थाना खल्लारी जिला महासमुंद।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *