रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा आज आईसीसी की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ली जिसमें सदस्यता अभियान जन जागरण अभियान और ट्रेनिंग प्रोग्राम पर विशेष फोकस किया गया था और मैंने प्रदेश की उपलब्धियों को बताया । छत्तीसगढ़ में 10लाख मेंबरशिप का टारगेट रखा गया था
फरवरी तक मेंबर शिप टारगेट पूरा कर लिया जाएगा और आगामी चुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य लेकर हर जिलों में हर ब्लॉकों में प्रोग्राम आयोजित होना है। हमने मास्टर टीम तैयार है। वह टीम सभी ब्लॉकों में जाकर ट्रेनिंग देंगे वृहद कार्यक्रम 2018 में चुनाव जिस तरह से हमने तैयारी की थी उसी ढंग से 2023 की चुनाव की तैयारी सोनिया गांधी के निर्देश पर की जाएगी । इस बैठक में रेणु गोपाल छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जुड़े हुए थे।