विधायक ने पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा

National

प्रतापगढ़ : सारी मामला शनिवार की है,सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि रानीगंज भाजपा विधायक धीरज ओझा की एक बार फिर दिखी गुंडई, विधायक ने पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, आक्रोशित पत्रकारों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर, आचार संहिता के बावजूद साड़ी बांटने की कवरेज से गुस्साए थे विधायक। पत्रकारों का मोबाइल छीनकर बनाए गए वीडियो को डिलीट कर दिया गया। देर शाम रानीगंज थाने में सीओ के सामने विधायक ने इस घटना पर खेद प्रकट करते हुए पत्रकारों से माफी मांगी।

दरअसल विधायक के  समर्थकों ने शनिवार को चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया था जिसका वीडियो पत्रकारों ने बनाया था जिससे नाराज होकर बदसलूकी की पत्रकारों के साथ विधायक ने।

प्रतापगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक नगर है, इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *