मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक ली।* कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा।*रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।*अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने कहा।*सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए।*मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है:-*हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।