छत्तीसगढ़ : रायपुर 09 मार्च 2019 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने अनुशंसा हेतु राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों की समिति का गठन किया गया हैं। इस समिति में भारतीय जनता पार्टी के 2 सदस्य, बहुजन समाज पार्टी के 1, जनता कांग्रेस पार्टी के 1 सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 8 सदस्य शामिल हैं।