ठण्ड से सुरक्षा के लिये नगर निगम द्वारा राजधानी शहर में आमजनों की सुविधा हेतु अलाव की व्यवस्था, जोन 8 कार्यालय एवं महोबा बाजार चौक में जलाये गये अलाव : कमिश्नर अरुण ध्रुव

Chhattisgarh

रायपुर – राजधानी रायपुर शहर में वर्तमान में निरंतर बढ़ रहे ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आमजनों की सुविधा की दृष्टि से भिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है. नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि महापौर  एजाज ढेबर एवं आयुक्त  प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 8 के तहत आने वाले जोन क्रमांक 8 के कार्यालय परिसर एवं महोबा बाजार चौक में आमजनों को ठण्ड से सुरक्षा की दृष्टि से अलाव जलाने की व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर जोन के स्तर पर दी गयी. महापौर  एजाज ढेबर एवं आयुक्त  प्रभात मलिक ने सभी जोन कमिश्नरों को जोन के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में आमजनों को ठण्ड से सुरक्षा की दृष्टि से अलाव की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *