छत्तीसगढ़ में हर वर्ग खुश,भाजपा के लोग ही नाखूश क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं,जयपुर में कांग्रेस की महंगाई पर आयोजित महारैली ऐतिहासिक थी : सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में भाजपा के धर्मान्तरण के मुद्दे को उठाने के सवाल पर कहा, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश में महिलाएं, आदिवासी, व्यापारी, युवा और यहां तक उद्योगपति भी काफी खुश हैं। प्रदेश में कोई नाखुश है तो वो भाजपा के लोग है। भाजपा द्वारा यूनिफॉर्म और रेडी टू इट का मुद्दा उठाने पर कहा, यूनिफॉर्म बनाने का काम बुनकरों को दिया जाता है उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रेडी टू ईट में 1900 शिकायतें आई थीं। सभी शिकायतें सही भी पाई गई थी। गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहा था, इसलिए स्वचालित मशीनों से रेडी टू इट का कार्य किया जाएगा। भाजपा ने भी कई राज्यों में अपनी सरकार में इस तरह के फैसले लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने जयपुर में कांग्रेस की महंगाई पर आयोजित महारैली में भाग लेने के बाद रायपुर लौटने पर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कहा, महंगाई हटाओ रैली ऐतिहासिक थी। अरसे बाद एक मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अन्य बड़े नेता जुटे। रैली में जुटी लाखों की भीड़ इस बात का परिचायक है कि देश के लोग महंगाई से त्रस्त है। आज के समय में महंगाई बड़ी समस्या है के रूप में आई है। पहले ये रैली दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिली, इस कारण जयपुर में आयोजित की गई। देशभर के कांग्रेसी इसमें शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से भी काफी लोग इसमें भाग लेने पहुंचे थे।
भाजपा के आदर्श हिटलर और मुसाेलिनी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दू वर्सेज हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी के बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा, अपनी-अपनी आइडिओलॉजी है। भाजपा की आईडियोलॉजी आयातीत है। कांग्रेस की आईडियोलॉजी प्राचीन ऋषि परंपरा से चली आई है। कांग्रेस ने हमेशा सत्य की बात कही है। भाजपा का आधार झूठ का है, फरेब का है। उनके आदर्श हिटलर और मुसोलिनी है। जो एक झूठ सौ बार बोलने से सच मालूम पड़ता है इसी आधार पर ये पूरे देश में बरगलाने और भड़काने का काम कर रहे हैं। इनकी संस्कृति भी देखें तो ये लोग बैंड, हाफ पेंट और काली टोपी पहनते है, ये भारतीय परिधान नहीं है। वे उसी से प्रेरित है और उसी के आधार पर काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *