जांजगीर जिला में 19,359 किसानों ने 70,392.12 टन धान बेचा

Chhattisgarh
जांजगीर-चांपा, 09 दिसंबर, 2021/ खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 238 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जा रही है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को 5.30 बजे तक ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले के 19,359 किसानों ने 70,392.12 टन धान बेचा है। आज गुरुवार को 13,542.96 टन धान की खरीदी हुई है। मीलर्स द्वारा अब तक 12.15 प्रतिशत धान का उठाव  किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *