थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते दो संचालक गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : बीते कल 1 दिसंबर की दरम्यानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे के संचालक द्वारा अपने कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त कैफे में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान लोगों को हुक्का पिलाते वाइट अर्थ कैफे के संचालक तनूज पंजवानी व रवि आहूजा को पकड़कर उनके कब्जे से 03 नग हुक्का पार्ट एवं राॅ मेटेरियल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। कैफे के संचालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने एवं कैफे के विरूद्ध लगातार शिकायत प्राप्त होने पर कैफे का लायसेंस निरस्त कराने हेतु पत्राचार कर कार्यवाही की जा रहीं है।

उक्त कैफे में देर रात्रि हुक्का पीते, पार्टी करते एवं हुल्लड़बाजी करते यश मेघानी, धीरज चनानी, साहिल मोटवानी, कुशाल चांवला, तनमय आनंद एवं अनुज पंजवानी को भी गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *