साय ने कहा-पेट्रोल, बिजली और सीमेंट में टैक्स वसूली कम करें, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे

Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपए कमी की है। इसके बाद भी जनता को राहत देने कांग्रेस सरकार प्रदेश में वैट कम नहीं कर रही है। कांग्रेस लगातार केंद्र पर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का आरोप लगा रही है। अब प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि पेट्रोल के दामों में सरकार अपने हिस्से का वैट कम करे। सीमेंट और बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी को भी कम किया जाना चाहिए। कम नहीं करने पर भाजपा 20 नवंबर को रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर समेत सभी जिलों में दो घंटे चक्काजाम करेगी।
एकात्म परिसर में गुरूवार को पत्रकारों से चर्चा में भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, भारत सरकार देश के लोगों के हित में कार्य कर रही है। गरीब कल्याण योजना के तहत देश की जनता को राशन देने का कार्य किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, इनके पास प्रदेश में विकास करने के लिए चवन्नी नहीं है। वैट लिया जा रहा है। कई तरह के टैक्स लिए जा रहे हैं और इसके बाद सरकार कर्ज भी ले रही है। आखिर यह पैसे खर्च कहां हो रहे हैं। कहीं भी विकास कार्य होते नहीं दिखते। हम प्रदेश की सरकार को साफ-साफ बता देना चाहते हैं कि पेट्रोल की कीमतों पर अगर वैट कम नहीं किया जाता, महंगाई से जनता को राहत नहीं दी जाती, तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पर होगी।
पुलिस की शह पर पनप रहा नशे का धंधा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों में कई ऐसी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने किसी को चाकू मार दिया तो किसी को लूट लिया। प्रदेश में नशे का धंधा पुलिस की शह पर ही पनप रहा है। इसे लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
पहले दरकती इमारत बचा ले भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के ईंट से ईंट बजा देने और चक्काजाम के ऐलान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई छत्तीसगढ़ में पहले गुटबाजी से जूझ रही भाजपा की दरकती हुई इमारत को तो बचा लें। फिर कांग्रेस की ईंट से ईंट बजाने की कल्पना करें। भाजपाई छत्तीसगढ़ में वैट की दरों को कम करने को लेकर विधवा विलाप कर रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ आज भी अपने सीमावर्ती राज्यों से कम वैट लेता है। जिन राज्यों में वैट अधिक वसूला जाता था, उन्होंने वैट कम किया। छत्तीसगढ़ पहले से ही अन्य राज्यों की अपेक्षा कम वैट वसूलता है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भूपेश सरकार ने वैट में एक भी पैसे की बढ़ोत्तरी नहीं की है। रमन सिंह के समय 25 प्रतिशत वैट लिया जाता था, जो आज भी है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार एक्साईज ड्यूटी के अतिरिक्त विभिन्न मदों का सेस वसूल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *