ट्राइबल फेस्ट में शामिल होने वाली पहली विदेशी टीम नाइज़ीरिया की आगवानी करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत

Chhattisgarh

रायपुर : ट्राइबलफेस्ट में शामिल होने वाले नर्तक दलों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहला विदेशी दल नाइज़ीरिया से भारत पहुँच गया है, अभी वो दिल्ली में है जो कल रायपुर पहुँचेगा। संस्कृति मंत्री कल नाइज़ीरियन नर्तक दल का छत्तीसगढ़ की तरफ से स्वागत करेंगे। नाइज़ीरिया भारत पहुँचने वाली पहली विदेशी टीम है जिसने कल अपने देश से उड़ान भरी।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ 28 अक्टूबर से रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हो रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जो अपने अंतिम चरण में है। मंत्री अमरजीत भगत स्वयं इस आयोजन की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 2019 में हुआ प्रथम आयोजन बेहद कामयाब रहा था। छत्तीसगढ़वासियों के उत्साह के देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे हर वर्ष मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्योत्सव का प्रथम तीन दिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *