रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सी वाेटर सर्वे में बेस्ट मुख्यमंत्री की रेटिंग दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास में उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजूट होने का ही नतीजा है कि राज्य में हमारी सरकार बनी। यह उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ जनता का सम्मान है। कार्यक्रम में प्रदेश से आए काग्रेस कार्यकर्ता, एक दर्जन विधायक और नगर निगम के महापौर भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों ओर सभी वर्गाें के लिए किए गए कार्यों को सम्मान मिला है। सभी जनप्रितनिधियों ने मिलकर अच्छा काम किया है। कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग इसमें मिला है। कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होते तो राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। उनके परिश्रम का परिणाम ही है कि यह सम्मान मिला है। इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा, कुलदीप जुनेजा, अनिता शर्मा, चंद्रदेव राय, जिला अध्यक्ष गिरिश दूबे, निगम मंडल के अध्यक्ष, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के पार्षद, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह बोले कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं ने सी-वाेटर के सर्वे में नंबर वन की रेटिंग पाने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जन हितैषी योजनाओं के चलते राज्य में आए बदलाव के चलते यह संभव हो पाया। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के काम को इससे और बल मिलेगा। छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज तिहार को सवारने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने पूर्व के रमन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता को खत्म कर छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान देने का काम तीन साल के कार्यकाल के भीतर किया है।