जशपुर । पत्थलगांव में हुई दुर्घटना घटी ,यह घटना लखीमपुर यूपी से बड़ी घटना है, छ ग के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना घटी है। जशपुर एसपी ने जशपुर मामले में ASI को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। जशपुर में गांजा तस्करी कर रही कार ने 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया था, इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। या कल तक का था।
दरअसल आज पत्थलगांव के बाज़ारपारा में दुर्गा विसर्जन की झांकी के लिए जुटी भीड़ को तेज़ रफ़्तार कार ने कुचल दिया। लोगों को कुचलने के बाद कार वहां से भाग गई,काफी दूर जाने ने बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ा। खबर ये भी है कि कार को आग लगा दी गयी।
इस मामले में SP विजय अग्रवाल ने ASI केके साहू को सस्पेंड कर दिया है। साहू पर आरोप था कि गांजा तस्करी जैसे मामले में पुलिस का सरंक्षण दिया करता था।
आखिर सवाल ये उठता है की गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ में कैसे घुसा इतनी सुरक्षा होने के बावजूद, छत्तीसगढ़ डीजीपी डीएम अवस्थी ने गांजा तस्करी रोकने के लिए प्रदेश की सीमा में छ ग पुलिस को पहले ही सुरक्षा के विशेष निर्देश दिया गया था। क्या जशपुर पुलिस की कही ना कहीं लापरवाही है या कुछ और! पहले भी जशपुर में गव तस्करों पर अंकुश नहीं लगा और अब गांजा तस्कर दिनदहाड़े लोगों को कार से रौंद दिया। आखिर तस्करों को इतनी हिम्मत कहा से मिल रही है! यह एक बड़ी सवाल है!