ईश्वर सोनी : बीजापुर : बीजापुर मे नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही धार्मिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है , इसी क्रम मे तहसील चौक में स्थित आदर्श नवयुवक समिति द्वारा 14 अक्टूम्बर की शाम को माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे मशूहर देवी भजन गायिका शहनाज अख्तर बीजापुर में पहली बार शिरकत करेगी।
छुम छनन बाजे मैया पांव पैजनिया , पंडा कराय रहो पूजा मैया जी की झुमझूम के , ये भगवा रंग जैसे कई प्रसिद्ध भजन शहनाज द्वारा गाये गये है।
पिछले कुछ सालों से देश मे शहनाज अख्तर की डिमांड बढ़ने लगी उन्होंने साल 2005 में अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था इस एल्बम ने धूम मचा दी थी बच्चे-बच्चे की जुबां पर उनका भजन चढ़ गया उनका गाना ‘छुम-छुम छननन बाजे मइया पांव पैजनिया.. सुपरहिट हुआ था और आज तक इस गाने की धूम है।
समिति के सरंक्षक वेणुगोपाल राव ने जिले वासीयों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भजन संध्या में शिरकत करने की गुजारिश भी की।