खादी वस्त्रों व स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे : भाजपा

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से कल 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने संकल्पित होने का आह्वान किया है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के आह्वान को ध्यान में रखकर भाजपा-परिवार के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कल गांधी जयंती के मौके पर खादी का वस्त्र जरूर खरीदें ताकि स्वदेशी की भावना के साथ स्वावलंबन की जिस संकल्पित भावना के साथ केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत का उद्घोष कर रही है, वह साकार हो। श्री साय ने इस राष्ट्र की स्वाधीनता में महात्मा गांधी जी के योगदान को अविस्मरणीय व अतुलनीय बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से गांधीजी के जीवन-दर्शन से प्रेरित होकर सत्य-निष्ठा के साथ खादी वस्त्रों व स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *