थाना विधानसभा क्षेत्र में गांजा की तस्करी करते गांजा तस्कर मनोज साहू गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30.09.2021 को थाना विधानसभा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छपोरा नगर पार पास एक व्यक्ति दो पहिया वाहन में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घुम रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनोज साहू निवासी ग्राम सेमरिया विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में पाॅलिथीन के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 03 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 30,000/- रूपये एवं गांजा तस्करी हेतु प्रयुक्त होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सी जी/06/सी/7083* को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी से इस काले व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी – मनोज साहू पिता मोतीराम साहू उम्र 43 साल निवासी सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *