रायपुर : गुलाब’ चक्रवात कमजोर होकर गहरा अवदाब के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से 65 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में अवदाब उसके बाद निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, अकोला, चंद्रपुर, दक्षिण छग में स्थित गहरा अवदाब के केंद्र, विशाखापट्टनम और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक पूर्व- पश्चिम द्रोणिका उत्तर कोण्कड़ से दक्षिण छग में स्थित गहरा अवदाब के केंद्र तक 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
प्रदेश में कल दिनांक 28 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
प्रदेश में कल से अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेण्ड रहने की संभावना है।