प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस के अवसर पर बीजेपी करेगी कई आयोजन

Chhattisgarh

रायपुर ! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कल शहर में विभिन्न आयोजन करेगी।
सुबह 8:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन व 9:30 बजे पंडरी बस स्टैंड में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ,रायपुर सांसद सुनील सोनी ,पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ,महामंत्री ओंकार बैस ,रमेश सिंह ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगे ।
दिनभर भाजपा द्वारा रायपुर के सभी 16 मंडलो में फल वितरण ,स्वच्छता अभियान ,मंदिरों में पूजन ,भंडारा, बुजुर्ग सम्मान, शिक्षक सम्मान , आदि का आयोजन कर अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी।
शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तेलीबांधा तालाब में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने ,उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड, कोरोना काल में कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए अन्न वितरण योजना, मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने के लिए तीन तलाक से आजादी, कश्मीर को दशकों के नासूर 370 से मुक्ति, भारत के मान बिंदु प्रभु राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर, व पूरे विश्व में भारत का नाम शिखर पर पहुंचा कर हमें गर्व करने का अवसर दिया है । कल उनके जन्मदिन के अवसर पर हमें उन्हें इसके लिए आभार व्यक्त करेंगे।
भाजपा कल देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *