ग्राम नांदवेल की एएनएम अंतिमा टीकाकरण का कार्य छोड़कर सेंटर से घर चली गई

Madhyapradesh

पारस राठौर : मंदसौर / जिले में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। इसी बीच ग्राम नांदवेल में स्वास्थ्य कर्मी एएनएम अंतिमा विश्वकर्मा जो कि टीकाकरण का कार्य कर रही थी। 5 बजते ही टीकाकरण का कार्य छोड़कर घर चली गई। जबकि वहां पर काफी लोग मौजूद थे। पटवारी के द्वारा रोका भी गया, लेकिन वह नहीं रुकी। इस मामले के संबंध में जानकारी कलेक्टर तक पहुंची। कलेक्टर ने मामले को तुरंत संज्ञान में लीला लिया तथा संबंधित कर्मचारी ANM को सीईओ जिला पंचायत ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

अंतिमा विश्वकर्मा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर उप स्वास्थ्य केन्द्र नांदवेल विकासखंड धुंधडका में पदस्थ है। 15 सितंबर को उप स्वास्थ्य केन्द्र नांदवेल अंतर्गत कोविड -19 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था। जिसमें ये सायं 5.00 बजे ही सत्र स्थल से प्रस्थान कर गई। इनको वहां के पटवारी द्वारा रोका गया तो ये नही रूकी इससे यह प्रतीत होता है, कि इनके द्वारा शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं किया जा रहा है तथा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। इनका उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमो का स्पष्ट उल्लघंन करने तथा पदीय दायित्वों का उचित प्रकार निर्वहन नही करना तथा अपने कार्य के प्रति कर्तव्य परायण एवं संनिष्ठ नही रहते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के भागी बन गये है। इनको अपना स्पष्टीकरण मेडिकल आफिसर की टीप सहित 16 सितंबर को अपने पदीय दायित्व सम्पन्न कर दोपहर 4.00 बजे तक समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना है। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी इस हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होगे।

कलेक्टर ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई इस तरह की लापरवाही करता है, तो कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। इस तरह का कार्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। कोई भी कर्मचारी इस तरह का कार्य पूर्ण किए बिना अपने कर्तव्य स्थल से नहीं जा सकता। अगर जाता है तो कार्यवाही की जाएगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *