दिल्ली में वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए माउंटेन मैन राहुल गुप्ता

Chhattisgarh

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पहले एवरेस्ट पर्वतारोही व माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध पर्वतारोही राहुल गुप्ता को 7 सितंबर को दिल्ली में वीरता पुरस्कार (2021) से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के गौरव राहुल गुप्ता को ये सम्मान स्पोर्ट्स के क्षेत्र में किये गये योगदान के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्तर की संस्था वीरता फाउंडेशन के वर्षगांठ पर संस्था की ही संस्थापक व संरक्षक आर्मी के मेजर जनरल (रिटायर्ड) प्रमोद कुमार शहगल (डिफेंस ऐक्सपर्ट) व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्य अथितियों में मेजर जनरल (रिटायर्ड) यश मोर व कैप्टन (रिटायर्ड) धर्मवीर सिंह व जिंदा शहीद के नाम से प्रसिद्ध एम. एस. बिट्टा जी भी मौजूद थे। इस अवॉर्ड समारोह के लिए एनसीसी के 6 पूर्व कैडेट्स देशभर से चयनित किये गए थे। जिसमे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि अवॉर्ड पाने वालों में प्रदेश के राहुल सबसे युवा थे।

*राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खिलाड़ी द्वारा किसी खेल विशेष में उत्कृष्ट प्रदर्शन व विशेष योगदान देने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को राहुल गुप्ता का नाम विगत 3 वर्षों से भेजा जा रहा है।*

(1) तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड (जिसे एडवेंचर फील्ड का अर्जुन अवॉर्ड भी कहा जाता है) के लैंड कैटेगरी- सब कैटेगरी ‘पर्वतारोहण’ में। खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसी खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान के लिए।

(2) पद्मश्री अवॉर्ड (एडवेंचर स्पोर्ट्स कोटा-सब कैटेगरी ‘पर्वतारोहण’ में) के लिए राहुल गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में किये गए विशेष प्रयास व राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स को स्थापित करने व पहचान दिलाने के लिए नाम जा रहा है।

राहुल गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन’
7503573139

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *