रायपुर : मौसम विभाग ने किया अलर्ट ,एक सुस्पष्ट निम्न क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण उड़ीसा के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
मानसून द्रोणिका बीकानेर, भीलवाड़ा, इंदौर, भोपाल, गोंदिया, निम्न दाब के केंद्र होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक विंड शियर जोन 18 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
प्रदेश में कल दिनांक 8 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।