अनियमितता का मामला..एक सर्जन ने 101 महिलाओं की सात घंटे में ट्यूबक्टोमी (नसबंदी) की

Chhattisgarh

रायपुर : सरगुजा जिले में बड़ी खबर सामने आई है शनिवार को हाल ही में आयोजित सरकार द्वारा संचालित नसबंदी शिविर में अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं जहां एक सर्जन ने 101 महिलाओं की सात घंटे में ट्यूबक्टोमी (नसबंदी) की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 27 अगस्त को जिले के मैनपाट विकासखंड के नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था।

स्थानीय समाचार पत्रों ने शिविर में अनियमितताओं की खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया और सर्जन और एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने बताया कि नसबंदी शिविर की शिकायतों के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *