सांसद सुनील सोनी ने कहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल लगातार भ्रम फैला रहें हैं

Chhattisgarh

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू।प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और सांसद सुनील सोनी का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस।प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा मौजूद।

सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल लगातार भ्रम फैला रहें हैं।

विष्णुदेव साय ने कहा – बस्तर में जो बीजेपी का 3 दिन का चिंतन और कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक सम्मेलन को लेकर…मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। इसलिए ये लगातार बीजेपी पर झूठ और नफ़रत की राजनीति का आरोप लगाते है ,उसका खंडन करता हूँ ,मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का काम करते हैं। उनको लेकर मुख्यमंत्री का कोई भी बयान नहीं आता।

प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की बयान सामान्य से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का था, जिसे कांग्रेस ने किसानों के प्रति नफरत की बात कहकर भ्रम फैला रहें हैं।प्रदेश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं, सैकड़ों किसान आत्महत्या कर रहें हैं।उनके मंत्रियों व विधायकों में आपसी झगड़ा चल रहा है।इनका विधायक सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप कहता है।कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों व कमजोरियों को छुपाने के लिए भ्रम फैला रही है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा –डी पुरंदेश्वरी जी साउथ की है, उनका सामान्य सा उच्चारण के लिए मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल उद्वेलित हो गया। एक शब्द में यदि 10 मंत्री मैदान में उतरते हैं, तो समझ लो उनकी जमीन खिसक रही है। मुद्दाविहीन हो चुकी है कांग्रेस।शक्ति प्रदर्शन का दौर लगातार चलने लगी है।

मुख्यमंत्री की पीसी शक्ति प्रदर्शन था।यह इतना बड़ा मुद्दा है क्या!

ऐसा है तो मणिशंकर अय्यर का पीएम के लिए बयान, भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह का मीनाक्षी नटराजन के लिए बयान …. के लिए निंदा करेंगे क्या!

भूपेश बघेल और उनके परिवार की आस्था शबरी माता, कौशिल्या और मिनी माता में है कि नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *