जारी है, रायपुर पुलिस की चेकिंग अभियान कार्यवाही

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर पुलिस की  लगातार चेकिंग अभियान जारी है अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस बलों के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, एम जी रोड, श्याम नगर, मरीन ड्राइव, कटोरा तालाब, आमापारा, बीरगांव बाजार, बंजारी बाजार, डंगनिया, रायपुरा, पंडरी कपड़ा मार्केट, बस स्टैंड, खमतराई बाजार, सन्तोषी नगर, आमापारा, गोगांव, पड़ाव सहित अन्य भीड़भाड़ ईलाके में संदिग्धों की चेकिंग की जा रहीं है। इसके साथ ही शराब दुकानों एवं शहर के बाहरी व सूनसान स्थानों पर अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा चाकू रखकर घुमने वालों की भी चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *