गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू  के जन्मदिवस पर बांटे फल

Uncategorized

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू  के जन्मदिवस पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने जिला चिकित्सालय जांजगीर में मरीजों को फल वितरण एवं अस्पताल परिसर में पौधा रोपण किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री मा. ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (पूर्व विधायक)  चुन्नीलाल साहू , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय , जिला पंचायत सदस्य अजीत साहू  की विशेष उपस्थिति में जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं फल वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य  राजकुमार साहू , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव गिरधारी यादव , सभापति  रामविलास राठौर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस महामंत्री किशोर साव, प्रदेश सचिव सुनील राठौर ,छत्तीसगढ़ कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के महामंत्री महेश राठौर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नगर अध्यक्ष  अनिल राठौर, महामंत्री अजय निर्मलकर, महारथी बघेल जी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव महंत, उत्तम पाटले  ,पवन कश्यप, दिनेश महन्त, राजकुमार सोनी, बजरंग शर्मा, विपिन देवांगन, रामेश्वर वैष्णव, राकेश कहरा, परमेश्वर राठौर, एवं अन्य कांग्रेसजन ,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *