रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 26 दानवीर भामाशाह वार्ड के कलिंग नगर एवं करीम नगर बस्ती क्षेत्र में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी के नेतृत्व में मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति जनजागरूकता लाने सघन फागिंग अभियान चलाया. जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में एमआईसी सदस्य जोगी ने घर – घर जाकर कूलरों में जमा पानी को खाली करवाया एवं घर एवं उसके आसपास कहीं पर भी पानी का जमाव नहीं होने देने हेतु नागरिकों से आव्हान किया. उन्होंने लोगों को बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिये कहीं पर भी घर में किसी भी वस्तु में पानी का ठहराव ना होने दें, ऐसा दिखने पर तत्काल जोन 2 में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें, ताकि समय पर तत्काल पानी के जमाव की समस्या दूर की जा सके.